फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेहोशकर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में शनिवार की दोपहर कंबल बेचने के बहाने पहुंचे दो फेरीवाले एक महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर उसके पास से 16 सौ रुपये समेत 50 हजार रुपये के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और महिला को बेहोश देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला नेहा (28) पत्नी मोनू है। वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव की रहने वाली है। नेहा का पति मोनू ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। घर में नेहा अकेली मौजूद थी। तभी कंबल बेचने के लिए दो फेरीवाले पहुंचे और सस्तेदाम पर कंबल देने की बात कही। फेरीवालों के झांसे में आकर नेहा 16 सौ रुपये लेकर बाहर आई। तभी फेरीवालों में से एक ने नेहा को नशीला पदार्थ सूंघा बेहोश कर दिया। इसके बाद ठग 16 सौ रुपये, आभूषण और मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। खेत से परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो नेहा की हालत देखकर दंग रह गए। नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें