फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने आए बदमाश का पिस्टल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहा भरौली बाजार में दवा की दुकान पर सोमवार की रात दवा लेने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल सटाकर लूटने का प्रयास किया। साथ ही फायरिंग भी की। संयोग से गोली दुकानदार के बगल से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर दुकानदार का परिचित वहां पहुंच गया। रिश्तेदार को देखते ही दुकानदार ने साहस दिखाया और बदमाश से पिस्टल छीन लिया। असलहा छीने जाने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस दूकानदार की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गंगुआरी गांव निवासी रमाकांत चौहान पुत्र हरिश्चंद की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहा भरौली बाजार में दवा की दुकान है। जहां वह रात को भी रहता है। रमाकांत ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पेट दर्द की दवा लेने पहुंचे। दवा लेकर दुकान से जाने के करीब 20 मिनट बाद तीन बदमाश दवा वापस करने पहुंच गए। बदमाशों के बुलाने पर रमाकांत ने अपनी दुकान खोल दी। दुकान खुलते ही बदमाशों में से एक ने उसके कनपटी पर पिस्टल सटा दिया, जबकि दूसरे ने बदमाश काउंटर में हाथ डालकर रुपये निकाल लिया। जबकि तीसरा बदमाश बाइक पर बैठा रहा। रमाकांत ने विरोध किया तो बदमाश ने दो राउंड फायरिंग भी की। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। उधर गोली की आवाज सुनकर रमाकांत का परिचित मकरध्वज वहां पहुंच गया। करीबी को देखकर रमाकांत ने साहस दिखाया कि और बदमाश को पकड़कर उसकी पिस्टल छीन ली। इस दौरान बदमाशों और दुकानदार के बीच हाथापाई हुई। दुकानदारों को भारी पड़ते देख बदमाश भाग खड़े हुए। रमाकांत ने रात को ही पुलिस को सूचना और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रमाकांत चौहान की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें