फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं तीनों

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि सोमवार को पकड़े गए एक और मंगलवार को मुठभेड़ में हत्थे चढ़े दो बदमाशों पर कई मामले दर्ज है। तीनों बदमाशों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों घटनाओं का अंजाम दिया गया है। इनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और छिनेती के कई मामले दर्ज हैं।
इन तीनों ने जहानागंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर और धनार बांध पर नौ फरवरी 2016 को लूट की घटना को अंजाम दिया था। पांच फरवरी 2016 को इन्होंने मेंहनर थाना क्षेत्र के सिंहपुर से पल्सर मोटर साइकिल, मोबाइल और नकदी लूटी थी। पांच परवरी 2016 को ही इन्होंने निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक से एक व्यक्ति की अपाची मोटर साइकिल लूूटी थी। शुभम् पांडेय ने 12 जून 2017 को मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा में राधेश्याम दुबे को गोली मारकर सोने की चेन लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र हरिजन और उसके साथियों ने आठ दिसंबर 2016 को बछुआपार पेट्रोलपंप से दो लाख रुपये लूट लिया था। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में इसके कई साथी पकड़े गए थे। इसने पांच दिसंबर 2016 को जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित देशी शराब की दूकान से भी 22 हजार की लूट की थी। वहीं सोमवार की शाम को पकड़े गए बदमाश साधू यादव ने वर्ष 2005 में मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर लगभग 10 लाख रुपये के गहने लूट लिए थे। मुठभेड़ में पकड़े गए सिधारी थाना क्षेत्र हलुआडीह गांव निवासी शुभम् पांडेय के अपर जहानागंज थाने में लूट और छिनैती, निजामाबाद थाने में लूट, मेंहनगर में लूट के दो, महराजगंज में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित दो अन्य मामले दर्ज हैं। सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली अदाई गांव निवासी धर्मेंद्र हरिजन पुत्र कांता हरिजन के ऊपर जहानागंज थाने में लूट और डकैती, निजामाबाद में लूट, मेंहनगर में डकैती, कप्तानगंज थाने में हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा निवासी साधू यादव पुत्र बेचन के ऊपर हत्या के प्रयास के तीन मुकदमें सहित लूूट छिनैती के मामले नगर कोतवाली, मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद, मुबारकपुर, जीयनपुर, और कंधरापुर में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें