पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने हर्बल पार्क के सामने से सागवान निवासी एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम हर्बल पार्क के सामने गश्त कर रही थी। उसी समय भिवानी की तरफ से एक युवक आया। युवक पुलिस टीम को देखकर तेजी से लौटने लगा। इस पर पुलिस ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हथियार मिला। पूछताछ में युवक से अपना नाम सागवान निवासी सोनू बताया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया की एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।