फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर/ठेकमा/लालगंज (आजमगढ़)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई एवं पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक की टक्कर से घायल हुए युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव निवासी अवधेश (21) पुत्र दीनदयाल दो बहनों का इकलौता भाई था। वह घर पर रहता था। मंगलवार की देर शाम अवधेश गांव में पैदल शौच करने जा रहा था। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भरोही गांव निवासी जोखू (60) मंगलवार को घर से बाजार गया हुआ था। वहां से पैदल घर लौटते समय देर शाम को जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। परिवार के लोग जोखू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। जोखू चार बेटा और चार बेटी का पिता था। इसी क्रम में बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सैफावार गांव निवासी सनोज (35) पुत्र स्व. भागीरथी महराजगंज बाजार के पास रहकर पेड़ से ताड़ी उतारकर बेचता है। बुधवार की दोपहर सनोज ताड़ी उतारकर जा रहा था। महराजगंज बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। सनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बरदह थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी विकास कुमार (32) पुत्र शीतला गांव के मोड़ पर ठेला लगाकर छोला बेचता है। बुधवार की शाम विकास के ठेले पर एक 24 वर्षीय युवक आकर रुका और छोला खाने लगा। तभी आजमगढ़ की तरफ से एक ट्रक जौनपुर की ओर जा रहा था। ट्रक से एक बस पास ले रही थी। ट्रक चालक बस को पास देने के चक्कर में अपना ट्रक सड़क के पटरी पर लेकर चला गया और छोला खा रहे युवक को टक्कर मारते हुए विकास के ठेले में टक्कर मार दिया। इसमें विकास और एक अन्य अज्ञात युवक घायल हो गया जबकि ठेला और उस पर रखे सामान गिरकर नष्ट हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि विकास को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर बरदह, गंभीरपुर और दीदारगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ट्रक को हिरासत में लेकर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी। ना ही युवक के जेब से कोई ऐसे कागजात बरामद हुए। जिससे उसकी पहचान हो सके। वहीं, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र लालगंज के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। घायल होने वालों में गोविंद सिंह (20) पुत्र विनय सिंह मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओघनी गांव, रेहान (19) पुत्र हाजी इस्तखार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना और साबिक (22) पुत्र मो. इमरान निवासी रेतवां चंद्रभानपुर का नाम शामिल है। बुधवार की दोपहर गोविंद सिंह अपनी बाइक से और रेहान और साबिक एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें