फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर बिलरियागंज थाने में हत्या कर लाश गायब कर देने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी भोला यादव, दलसिंगार यादव, नागेंद्र, बलिहारी गांव निवासी हरिलाल यादव, अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रुकमलपुर गांव निवासी कृष्णानंद, नीशू, सिंटू सहित 27 लोगों को आरोपित किया है। त्रिभुवन का आरोप है कि आरोपीगण 19 अगस्त 2016 को उसके बेटे शैलेष पांडेय को जमीन का बैनामा कराने को लेकर साजिश के तहत अपहरण कर उसकी हत्या कर दिया। लाश को नदी में बहाकर गायब कर दिया। पूछने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसओ बिलरियागंज दीनानाथ पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें