फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हुआ नगर, लगे बोल बम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि का पर्व जनपद में धूमधाम से मना। शहर से लेकर गांव तक स्थित शिवालयों में बाबा के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। श्रद्धालुओं ने बाबा को भांग, धतूरा, बेल पत्र का भोग लगाने के साथ दूध और जल चढ़ाया। बोल बम के जयकारे से पूरा जनपद शिवमय हो गया। कांवरियों ने भी बोल बम के जयकारे के साथ ही बाबा का जलाभिषेक किया। जनपद के पवित्र स्थलों पर पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

आजमगढ़। नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर से लेकर बाहर मुख्य मार्ग पर महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार लगवाई गई थी। मंदिर परिसर में फूल माला की दुकानें पहले से ही सजी हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। मंदिर घंटा घड़ियाल की आवाज से गूंज रहा था। मंदिर परिसर में ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा के गायकों द्वारा बाबा के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया जा रहा था। मंदिर के पीछे की ओर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जहां बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। कांवरियों ने भी बोल बम के जयकारे के साथ बाबा भंवरनाथ का जलाभिषेक किया। नगर कोतवाली पुलिस और कंधरापुर थाने की पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखी। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को बाबा भंवरनाथ भक्त मंडली द्वारा बाबा का भव्य शृंगार किया गया। बाबा के दर्शन के बाद लोगों ने वहां लगे मेले में भी जमकर खरीदारी की।
मेले में फगुआ गीतों पर जमकर उड़े गुलाल
आजमगढ़। नगर से छह किमी दूर स्थित पहलवानपुर गांव स्थित शिवमंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर फगुआ गीतों और मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फगुआ गायकों ने इस दौरान अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। जिसे सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाए गए । इसके बाद लोगों ने मेेले चाट-फुल्की और जलेबी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें