सरायमीर। थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह सुरही बुजुर्ग गांव से एक जालसाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से कई आईडी बरामद हुई है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। वह अलग-अलग नामों से धौंस देकर लोगों से धन उगाही करता था।
सीओ फूलपुर संतोष सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जनार्दन चौहान पुत्र हरदेेव सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव निवासी घनश्याम ने सरायमीर थाने में तहरीर दिया कि सुरही बुजुर्ग गांव निवासी जनार्दन चौहान ने उसे से नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए था, लेकिन नौकरी नहीं दिला सका। रुपये मांगने पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सच का पता लगाने के लिए जनार्दन को फोन किया तो वह कभी अपने को पत्रकार बताया तो कभी अपने को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने गांव के पास से जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई आईडी कार्ड बरामद हुए।