अहरौला। थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में सोमवार की रात विवाद के चलते पुलिस की मौजूदगी में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट और ईंट पत्थर चलने के मामले में दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आठ-आठ लोगों को आरोपित किया है। घटना के बाद गिरफ्तार किए गए एक पक्ष के तीन लोगों का बुधवार को चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक पक्ष से रिपोर्ट ग्राम प्रधान चंद्रकला चौबे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। जबकि दूसरे पक्ष से शांति देवी पत्नी रामधनी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों पक्षों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मनबढ़ों ने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान ईंट पत्थर भी चलाया। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दयाशंकर, उमाशंकर और लक्ष्मीशंकर को गिरफ्तार कर ली थी। बुधवार को इन दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।