सरायमीर। थाना क्षेत्र के सिराजी का पूरा मुहल्ले में बुधवार की रात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की बुलेट में किसी ने आग लगा दी। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि गाड़ी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने घटना के संबंध में सरायमीर थाने में तहरीर दी।
पीड़ित वसीम उर्फ पप्पू पेजर की पत्नी रुबीना सरायमीर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। बुधवार की रात पप्पू पेजर का भाई डमसूद पुत्र मोबीन ने अपनी बुलेट सिराजी का पूरा गांव में खड़ी की थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन बुलेट में आग लगा दी। ऊंची लपटें दिखने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि बुलेट जलकर नष्ट हो गई। घटना के संबंज मेें पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।