आजमगढ़ (ब्यूरो)। निजामाबाद थाने की पुलिस बुधवार की शाम निजामाबाद बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक से साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस बाइक जब्त कर चोरों का चालान कर दिया।
सीओ सदर सच्चिदानंद के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में फैसल उर्फ अहमद, अजय राम और महेश राम रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव के निवासी हैं। यह तीनों वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।
बुधवार की शाम निजामाबाद थाने के दरोगा कृष्णमुरारी मिश्रा बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीनों एक बाइक पर सवार होकर गुजरे। पुलिस इन्हें रोककर गाड़ी का पेपर मांगी तो नहीं दिखा सके। शक के आधार पर पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर थाने चली गई। पूछताछ के दौरान इन्हें ने बताया कि इनके पास मौजूद बाइक चोरी की है। पुलिस तीनों चोरों का चालान कर बाइक के मालिक की पहचान करने में जुटी है।