फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाने
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील के सामने लेखपाल सुंदरलाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लेखपाल की शिकायत मिलने पर की गई है। पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ कमलापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


मानपुर के ग्राम कमलापुर में रहने वाले मोहम्मद शरीफ की मां के नाम कमियापुर में जमीन है। शरीफ के मुताबिक राजस्व अभिलेखों व मौके पर जमीन पूरी है। चकबंदी लेखपाल सुंदरलाल ने उसकी जमीन दूसरे के गाटा संख्या में जोड़ देने की बात कहकर 40 हजार रुपये मांगे।

जमीन बचाने के लिए उसने 30 हजार रुपये लेखपाल को दे दिए। इसके बाद भी लेखपाल बाकी 10 हजार रुपये देने का लगातार दबाव बना रहा था। जिस पर शरीफ ने 5 जून को एंटी करप्शन ब्यूरो से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


अफसरों के कहने पर शरीफ ने बाकी के 10 हजार रुपये लेखपाल को देने को कहा। गुरुवार को सदर तहसील में लेखपाल ने शरीफ को रुपये देने के लिए बुलाया। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर अशोक कुमार बुद्ध प्रिय की टीम ने सदर तहसील में जाल बिछा दिया।

चकबंदी लेखपाल सुंदरलाल ने सदर तहसील के सामने ज्यों ही शरीफ से दस हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम लेखपाल को लेकर वहां से निकल गई। जिसके बाद कमलापुर थाने में लेखपाल के खिलाफ रिश्वत लेने का केस दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें