फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर प्रहार कर की गई चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाजार के पास मंगलवार की सुबह खड़ी बोलेरो में चालक की लाश मिलने के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि उसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। क्योंकि चालक के सिर में जगह-जगह खून का थक्का जमा हुआ था। उधर चालक के भाई की तहरीर पर मेंहनगर पुलिस मामले में देर रात हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी विनोद यादव (28) पुत्र स्व. रामलोचन रानी की सराय के रहने वाले विजेंद्र राय की बोलेरो चलाता था। सोमवार शाम वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाजार के पास स्थित विषहम गांव निवासी जगंधू यादव के ईंट भट्ठे पर दावत खाने गया था। मंगलवार की सुबह विनोद की लाश बोलेरो में जाफरपुर बाजार के पास खड़ी मिली। विनोद के भाई सूरज यादव ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी नरेश यादव, रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी इंद्रेश और मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम गांव निवासी टीका उर्फ छोटे यादव को आरोपित किया। पुलिस इनके विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पीएम रिपोर्ट के जरिए पता चला कि विनोद की हत्या सिर पर वार कर की गई। उधर घटना के बाद से ही यह तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
000000
पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट हो चुका है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस अपने स्तर से हत्या के कारणों का पता लगा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें