फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर चढ़कर किशोरी से बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। छत पर सोई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग जग गए। अलसुबह ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किसी काम से पीड़िता किशोरी की मां अपने मायके मऊ गई हुई थी। घर पर किशोरी, उसका छोटा भाई सहित अन्य लोग थे। सोमवार की रात भोजन करने के बाद किशोरी अपने भाई के साथ छत पर सोने चली गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य दरवाजे के बाहर सोए थे। रात करीब एक बजे गांव का ही रहने वाला युवक इंद्रेश पुत्र कुबेर छत पर चढ़ गया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इंद्रेश के जाते ही किशोरी चिल्लाने लगी। उसकी चिख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पीड़िता ने लोगों को पूरा घटनाक्रम सुनाया। इंद्रेश की इस हरकत से नाराज गांव के लोगों ने सुबह उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने आरोपी इंद्रेश को थाने भेजवा दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है। एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने बताया कि आरोपी पुलिस के कब्जे में है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के जरिए जो भी सच पता चलेगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें