फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर एफआईआर, आधा दर्जन की कटी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर शुरू हुआ बकाएदारों का बिजली काटो अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं आधा दर्जन भर की लाइन भी काटी गई।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने बड़े बकायेदारों का अपने स्तर से चिह्निकरण किया है और उनकी सूची तैयार कर खंडवार जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपी है। जिले में वितरण खंड प्रथम को शहरी क्षेत्र में 50 तो ग्रामीण क्षेत्र के 100 बकायेदारों की सूची मिली है। अब तक शहरी क्षेत्र के आधे से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। कुछ ने जहां बकाया जमा कर दिया है तो वहीं जिन्होंने बकाया नहीं जमा किया उनकी लाइन काटने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को विजलेंस टीम के साथ विभागीय टीम ने सिधारी क्षेत्र में चक्रमण किया। इस दौरान आधा दर्जन भर बकायेदारों की बत्ती गुल करने की कारवाई हुई। वहीं टीम ने इस दौरान चार स्थानों पर बिजली चोरी होते हुए भी पकड़ा, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। एक्सईएन अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पावर कारपोरेशन से मिली सूची में शामिल सभी बकायेदारों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। इससे बचने के लिए बकायेदार तत्काल अपना बकाया जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें