फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर और तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात क्षेत्र के पचरासी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा के साथ तीन कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त का चालान कर दिया। जिसे कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि एक बदमाश पचरासी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में मौजूद है। उसके पास असलहा भी है। इसकी सूचना तत्काल डायल 100 पुलिस ने थाना पुलिस को दी। इस पर हरकत में आई पुलिस ने पूरी टीम के साथ रात में करीब डेढ़ बजे उस तिलक समारोह में पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मौजूद बदमाश भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर और दो कारतूस के साथ 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम पचरासी गांव निवासी रामजीत राम पुत्र बेचन बताया। पुलिस उक्त अभियुक्त को थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें