फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव में 12 मई को फर्जी वोटिंग को लेकर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव उनके समर्थकों और प्रधानपति अजय सिंह आदि के बीच हुए विवाद के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली। पूर्व मंत्री की तहरीर पर किसुनपुर के प्रधानपति अजय सिंह सहित 14 लोगों को नामजद और अजय सिंह की तहरीर के आधार पर पूर्व मंत्री उनके दोनों बेटे, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव सहित 44 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की तरफ से तहरीर देकर किसुनपुर गांव निवासी प्रधानपति अजय सिंह, भरत सिंह, छोटू सिंह, टनकू सिंह और आदित्य सिंह को नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि 12 मई को मतदान की जानकारी लेने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे। तभी सूचना मिली कि किसुनपुर के बूथ संख्या 377, 78 और 79 पर अजय सिंह आदि राजभर और दलितों को वोट नहीं देने दे रहे। मैं मौके पर पहुंचा और इन लोगों से शांति पूर्वक मतदान करने की बात कहकर चल दिया। बूथ से करीब तीन सौ मीटर दूर यह लोग घात लगाकर खड़े थे और उनके वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्गा यादव एक निर्दल प्रत्याशी की गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाया। इसी मामले में दूसरी तरफ से प्रधानपति अजय सिंह ने तहरीर देकर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, उनके बेटे विजय और अजय, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव को नामजद और 40 अज्ञात को आरोपित किया है। अजय सिंह का आरोप है कि घटनावाले दिन करीब ढाई बजे अजय, नवीन सिंह, भरत राम आदि के साथ बूथ से दूर खड़े थे। तभी दुर्गा यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरनि भरत राम को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फायर किया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस बड़ी मुश्किल से माहौल शांत कराई। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें