फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल प्रबंधन को हादसे रोकने की हिदायत

Tue, 21 May 2019 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल यार्ड में ट्रैक्टर चालक की दुर्घटना में मौत के बारे में मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी से जानकारी लेते राजेश्वर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल के यार्ड में हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत का सीएम ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह को भेजकर मिल प्रबंधन से वार्ता कराई। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चीनी मिल में गन्ना लेकर आए कसया थाना क्षेत्र के बैदौली महुआडीह निवासी सुरेश मिश्रा की सोमवार को ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई थी। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में मृतक की पत्नी को मिल प्रबंधन की तरफ से नौकरी देने की शर्त पर किसान शांत हुए थे। सीएम के निर्देश पर राजेश्वर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी से बात की। इस दौरान महाप्रबंधक मानवेंद्र राय, नीरज सिंह बिट्टू आदि मौजूद रहे।

पीड़ितों परिजनों को दिया मदद का भरोसा
टेकुआटार। बैदौली महुआडीह पहुंचे राजेश्वर सिंह ने सुरेश मिश्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार को सभी तरह की सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित परिवार ने हादसे का जिक्र कर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन


बताया कि मिल प्रबंधन तात्कालिक तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता दे रहा थी, लेकिन परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने सुरेश मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी, पुत्री शिल्पी, श्यामा व सिवानी से एक घंटे तक वार्ता की। उन्होंने सरकार से सभी सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उमेश तिवारी, इकबाल, प्रदीप जायसवाल, लाल बिहारी निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें