फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते की बहन व उसके प्रेमी ने ही की मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में चार साल की मासूम अदिति की हत्या उसकी रिश्ते की बहन व उसके प्रेमी ने ही मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपने प्रेम संबंध को छिपाने के लिए मासूम की जान ली थी।
विज्ञापन

तियरा गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य की चार वर्षीया बेटी अदिति मंगलवार को घर के पास से ही गायब हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह बच्ची का शव घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान से मिला। शव मिलने की सूचना पर एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पीएम रिपोर्ट में बच्ची के पेट पर घूंसे से प्रहार करने और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पेट पर घूंसे के प्रहार के चलते बच्ची का लीवर भी फट गया था। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी। जिस दुपट्टे से बच्ची का गला घोंटा गया था वह बच्ची के घर का ही था। इस वजह स शक परिजन के इर्द-गिर्द ही घूम रहा था। एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि जांच पड़ताल के दौरान ही यह बात सामने आई कि पड़ोसी सत्येंद्र मौर्य पुत्र श्याम नारायन का अदिति के रिश्ते की बहन से प्रेम प्रपंच था और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अदिति किसी से कुछ कह न दे, इस वजह से दोनों ने मिलकर बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंक दिया। एसपी ने यह भी बताया कि बच्ची के गायब होने के बाद परिवार के सभी सदस्य रो रहे थे वहीं हत्यारोपित रिश्ते की बहन के चेहरे पर कोई शिकन नहीं था, जिसके चलते ही पुलिस का शक उस पर गया और जब सारे साक्ष्य मिल गये तो दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया।
शुरू से ही पड़ोस व परिवार के बीच झूल रही थी कहानी
अमर उजाला ने पहले ही दिन मासूम बच्ची की हत्या के पीछे परिवार या पड़ोस के लोगों के हाथ होने की बात कही थी। अब पुलिस ने सारे साक्ष्य एकत्र कर मासूम की हत्या के आरोप में उसके रिश्ते की बहन और पड़ोस के रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहन 12वीं की छात्रा है तो वहीं उसका प्रेमी कूबा पीजी कालेज से बीएससी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें