फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन गोली खिलाकर करा दिया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पहले तो एक विवाहिता को मारापीटा गया। परिजनों की गैर मौजूदगी में छेड़छाड़ की, इतने से भी मन नहीं भरा तो विवाहिता को जबरन गोली खिलाकर ससुराल वालों ने गर्भपात करा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 मई 2018 को सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी सुरेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहते हुए उसको परेशान करने लगे। पति के कारोबार के लिए दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को नौकरों की तरह रखा जाने लगा। अगस्त 2018 में एक दिन ससुराल वाले बाहर गए हुए थे। इस बीच देवर संजय उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर धमकी देकर भाग गया। रात को परिजनों के वापस आने पर पीड़िता ने घटना बताई। इस पर ससुरालियों ने उसको ही चरित्रहीन साबित करना शुरू कर दिया। जनवरी 2019 में पीड़िता दो माह की गर्भवती थी। इस दौरान ससुराल वालों से उसको एक गोली लाकर जबरन खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। 24 मार्च 2019 को दो लाख की मांग पूरी न होने पर पहले विवाहिता से मारपीट की गई, फिर बिना रकम लाए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके आकर रह रही है। महिला के परिवार वालों ने सुलह के काफी प्रयास किए, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुरेंद्र, सास मनोरमा, देवर संजय और सुरेश के खिलाफ गर्भपात, छेड़छाड़, मारपीट, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें