फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जेलों में शिफ्ट किए जाएंगे 29 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जेल में निरुद्ध बंदियों का मोबाइल जब्त करने से नाराज बंदियों द्वारा 15 मार्च को जेल में किए गए उत्पात से नाराज डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने उपद्रव करने वाले बंदियों की सूची तैयारकर उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने की रिपोर्ट मांगी थी। डीएम के निर्देश पर जेल प्रशासन द्वारा अब तक ऐसे 29 बंदियों की सूची तैयार कर ली है। जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा सूची सौंपे जाने के बाद उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जेल सूत्रों को मुताबिक दूसरी जेलों में ट्रांसफर किए जाने वालों में सजायआफ्ता श्यामबाबू पासी, कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र पासी, पूर्व मंत्री अंगद यादव, कलीम जामई सहित 29 लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है। दूसरी जेलों में ट्रांसफर होने वाले बंदियों में कई ऐसे भी हैं। जिन्हें कोर्ट के आदेश पर रोका गया है। जिला प्रशासन ऐसे बंदियों के ट्रांसफर के लिए अदालत में भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। ताकि चुनाव से पहले कोर्ट पुलिस के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का अनुमति प्रदान करें और समय रहते उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट करा दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि यदि इन बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं कराया गया तो यह लोग साजिश रचकर पुन: बवाल करा सकते हैं। बता दें कि जेल में बंदी धड़ल्ले से मोबाइल चला रहे थे। 15 मार्च को इसकी जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन और एसपीसिटी ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर 32 लोगों का मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल छीन लिए जाने से नाराज इन बंदियों ने हंगामा कर दिया। जिसे पुलिस बड़ी मुश्किल से शांत करा पाई। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक करीब 29 बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। जेल की रिपोर्ट मिलते ही इन्हें हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें