फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट । रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में काफी दिनों से अवैध तरीके से चल रहे स्लाटर हाउस पर बुधवार की भोर में पुलिस ने छापेमारी कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चकमा देकर पांच आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान 2.17 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, तीन चाकू, पांच खालें, इलेक्ट्रानिक तराजू आदि सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि चांदपट्टी गांव में काफी दिनों से अवैध स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था, जहां से पशु मांस की आसपास के गांव में सप्लाई की जाती थी। यहां से मांस पैकेटों में भी भेजा जाता था। मुखबिर की सूचना पर रौनापार पुलिस ने बुधवार की भोर में चांदपट्टी गांव निवासी अब्दुल्लाह दीवान के घर पर छापेमारी की, जहां से दो लोगों चांदपट्टी गांव निवासी अंसार अहमद, मोहम्मद नबाब को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि इसी गांव के आमिर, जयगन, आतिफ, अब्दुल्लाह, शमीम फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें