कटानी बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में शनिवार की रात दो बदमाश मैजिक में रखा बैग उठाने लगे। यह देख व्यापारी ने बैग पकड़ लिया। बदमाश बैग न छीन पाने पर व्यापारी को गाड़ी से बाहर निकाले और मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट जाने की वजह से बदमाश फरार हो गए।
बिलरियागंज कस्बा निवासी सुभाष मौर्य ब्रेड, बिस्कुट आदि का थोक कारोबार करता है। वह क्षेत्र में सामान की सप्लाई करता है। शनिवार को वह महराजगंज थाने के सरदहां बाजार में सप्लाई देने आया हुआ था। रात करीब नौ बजे सुभाष अपनी मैजिक गाड़ी से जाने की तैयारी कर रहा था। तभी दो बदमाश पहुंचे और ड्राइवर की सीट पर रखा बैग लेकर जाने लगे। यह देख सुभाष ने बैग पकड़ लिया। बदमाश नाराज होकर सुभाष को बाहर खींचकर लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। जबकि घायल सुभाष को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। उसने घटना के संबंध में दो बदमाशों के विरुद्ध महराजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।