फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से नहीं जमानत होने से भयभीत हैं अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। अपराध का ग्राफ कम करने पर एसपी अजय कुमार साहनी और उनकी पूरी टीम का रविवार को सरायमीर क्षेत्र में सम्मान किया गया। क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के निष्पक्ष कार्य करने से अपराधियों में खौफ उत्पन्न होगा। कानून का राज स्थापित करने में जनता आगे आकर पुलिस का सहयोग करेगी। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अपने महज दस माह के कार्यकाल के दौरान बदमाश और पुुलिस के बीच कुल 29 मुठभेड़ हुई। इसमें 24 अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए, जबकि पांच बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। कार्यक्रम को भाजपा नेता रमाधीन सिंह, विनोद राय, शेख अब्दुल्लाह शेख राशिद, वसीम अहमद, बाबा,असलम, चेयरमैन राम प्रकाश यादव, भाजपा नेता रामेश्वर बरनवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। अंत में एसपी समेत पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इसमें एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओसिटी सच्चिदानंद, सीओ सदर मो. अकमल खां, के अलावा एसओ सरायमीर रामनरेश यादव, फूलपुर रमायन सिंह, शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, सिधारी नागेश उपाध्याय, मुबारकपुर अनुप शुक्ला, मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी, जहानागंज अंगद तिवारी, महराजगंज विवेक यादव, कंधरापुर सरिता सिंह, पवई प्रवीण यादव आदि रहे। इस अवसर पर सीओ लालगंज संतोष सिंह, फूलपुर रविशंकर प्रसाद, सगड़ी सुधाकर सिंह के अलावा सभी थाने के थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी विजय भूषण और एसपी अजय कुमार साहनी ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कालेज की छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह अपने घर और आसपास के लोगों को जागरूक करें कि ना तो दहेज लेंगे, ना ही दहेज देने देंगे। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा। जब इसके लिए स्वयं लड़कियां जागरूक होंगे और अपने मां-बाप को समझाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर घटनाएं तभी होती हैं, जब हम किसी गलत काम का विरोध करने की बजाय शांत होकर बैठ जाते हैं। जब गलत कार्य का विरोध शुरू होगा तो अपराध अपने आप कम होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें