फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घात लगाए बदमाशों ने किया प्रधान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के पचरी गांव में रविवार की रात साढ़े आठ बजे घात लगाए कार सवार बदमाशों ने प्रधान पर हमला किया। प्रधान के शोर मचाने पर गांव के लोग उस तरफ दौड़े तो बदमाश भाग गए। सोमवार को प्रधान ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल सुरेश मौर्या (42) अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी गांव के निवासी और प्रधान हैं। रविवार को गांव के रामकरन वर्मा के घर आयोजित तेरही कार्यक्रम में गए थे। वहां से घर लौटते समय सोहिला बाबा मंदिर के पास पहले से मौजूद एक कार में सवार चार लोगोें ने उनकी बाइक रोकवा ली और हाकी, राड से उस पर हमला बोल दिया। मनबढ़ों के हमले से घायल प्रधान शोर मचाते हुए भागने लगे। सुरेश की आवाज सुनकर गांव के लोग उस तरफ दौड़े। भीड़ अपनी तरफ आते देख बदमाश फरार हो गए। परिवार के लोग सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में सोमवार को प्रधान ने थाने चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बूढनपुर संतलाल यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें