फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी संस्थाओं पर भी रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुंबई एयरपोर्ट से आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबु जैद की गिरफ्तारी के सातवें दिन शुक्रवार को भी जहां उसके गांव छाऊ में सन्नाटा था। वहीं घर वालों से मिलने वालों के आने-जाने का क्रम लगा हुआ था। इसमें कुछ समाजसेवी संस्थाओं के लोग भी शामिल रहे। अबु जैद के घर वालों को जहां कानून पर पूरा भरोसा है, वहीं समाजसेवी संस्थाओं के लोग तरह-तरह का मैसेज सार्वजनिक कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबु जैद ने कक्षा छह तक पढ़ाई की। स्कूल छोड़ने के बाद वह वर्ष 2009 में सऊदी अरब चला गया और वहां एक टेलीफोन का केबिल बिछाने वाली कंपनी में काम कर रहा था। तीन नवंबर को अबु घर आने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। वहीं पर यूपी एटीएस की टीम ने उसे आईएसआई का संदिग्ध आतंकी बताकर गिरफ्तार कर लिया। है। उसे इस्लामिक मूमेंट को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। एटीएस अबु जैद को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उधर छाऊ गांव पर तमाम एजेंसियां नजर रखे हुए हैं। वहीं अबु जैद के परिवार वालों ने कानून पर पूरी तरह से भरोसा जताया है। अबु के घर पर नात रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों का तांता लगा है। मिलने-जुलने वालों में कुछ समाजसेवी संस्थाओं के लोग भी हैं जो अबु जैद जैसे लोगों के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करते हुए लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के भी गतिविधियों पर खुफिया विभाग नजर रख रहा है।

कुछ समाजसेवी संस्था के लोग रास्ता भटकने वालों के हक की लड़ाई लडने का दावा करते हुए तरह-तरह का मैसेज सार्वजनिक करके लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस और खुफिया विभाग के लोग सख्त नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें