फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति डीजे बजाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। बगैर अनुमति लिए डीजे बजाने वाले तीन लोगों को गुरुवार की रात पौने नौ बजे एसओ जहानागंज ने शेरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दी। साथ ही डीजे और पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में मऊ जिले के रानीपुर थाने के पलिया गांव निवासी मनोज राजभर, इसी थाने के भुसुवा गांव निवासी रमाकांत और जहानागंज थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी विजयनंद का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि कोर्ट ने जहां बगैर अनुमति लिए डीजे, लाउडस्पीकर आदि न बजाने के लिए सख्त निर्देश दिया है। अनुमति वाले बाजे भी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बिलकुल भी नहीं बजेंगे। बावजूद इसके यह तीनों लोग पिकअप में डीजे बांधकर तेज आवाज में बजाते हुए कहीं जा रहे थे। इसकी सूचना एसओ जहानागंज अंगद तिवारी को हुई तो उन्होंने दरोगा कालीशंकर तिवारी को मौके पर भेजा। उन्होंने इन तीनों को जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास किसी सक्षम अधिकारी का आदेश न होने पर तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पिकअप और डीजे को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें