फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के आही गांव निवासी एक पूर्व प्रधान की बहू की लाश शुक्रवार को फंदे से लटकती मिली। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ्िदर्या।
विज्ञापन

नरायनपुर ब्लाक प्रमुख एवं अदलहाट के पचेगढ़ा गांव निवासी छांगुर कन्नौजिया ने अपनी बेटी आरती (30) की शादी कछवां थाना क्षेेत्र के आही गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र कन्नौजिया के बेटे सिकंदर के साथ की थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया हैकि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर आरती को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को दहेज के लिए उसका गला कसकर मार डाला। मामले की जानकारी गांव के लोगों से होने पर वह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ससुराली मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें