फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने से मारी गई थी क्लिनिक संचालक को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के भदया गांव के पास 19 फरवरी की रात क्लिनिक संचालक ओमनाथ पांडेय को बदमाशों ने पीछे से नहीं बल्कि आगे से गोली मारी थी। घटना की जांच पड़ताल के दौरान इसका खुलासा हुआ। घटना के समय एक व्यक्ति के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक क्लिनिक बंद कर ओमनाथ पांडेय अपने घर जा रहे थे। भदया गांव के पास बाइक सवार बदमाश पहले पीछे से गोली मारे तो बाइक के शीशे में जा लगी। दूसरी गोली बगल से मारे तो वह बाइक की टंकी में लग गई। भयभीत ओमनाथ ने अपनी बाइक रोक दी और बदमाश सामने से ताबड़तोड़ दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया। सीओ सदर ने बताया कि गहन छानबीन के दौरान एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में ओमनाथ के बाइक के ठीक पीछे एक बाइक पर सवार दो युवक जाते हुए दिख रहे हैं। शक के आधार पर उन युवकों की पहचान की जा रही। मेंहनगर थाने के नई पलिया गांव निवासी ओमनाथ पांडेय 19 फरवरी की रात जहानागंज थाने के कादीपुर बाजार में स्थित अपनी होमियोपैथ की क्लिनिक बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें