फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गांव में तैनात रही फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात दलित किशोरी का अपहरण कर चार मुस्लिम युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की घटना को लेकर गांव में उपजे तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। घटना के तीसरे दिन सोमवार को भी गांव में तैनात रही। उधर पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सोलह वर्षीय किशोरी शनिवार की रात अपने परिवार की तीन महिलाओं के साथ शौच करने जा रही थी। इस दौरान महिलाएं खेत की तरफ चली गई। जबकि किशोरी सड़क के किनारे खड़ी थी। उसे अकेले देख गांव का गुलशेर पुत्र आसिफ अपने तीन अन्य मित्रों के साथ पहुंचा और उसे पकड़कर एकांत में ले जाने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचाया और उसके परिवार की महिलाएं पहुंच गई। महिलाओं के आ जाने पर आरोपी भाग गए। महिलाओं ने घर पहुंचकर परिवारवालों को सारी बात बताई। इस घटना के बाद परिवार के लोग गुलशेर के घर पूछने पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ के काफी लोग जुट गए। इनमें मारपीट, लाठी- डंडा चले और पथराव होने लगा। घटना स्थल पर पहुंची पुुलिस ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया। तभी से गांव में ऐहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। जो सोमवार को भी तैनात रही। उधर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि दो अभी भी फरार हैं। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि माहौल शांत है। ऐहतियातन फोर्स तैनात की गई है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें