फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल गए युवक का शव मिला, पत्नी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन


हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अनुज विहार निवासी एक युवक का शव पांच दिन पहले गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सनौटा के जंगल में पड़ा मिला था। परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बुलंदशहर एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
अनुज विहार निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई बाबूराम की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसकी दूसरी शादी जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद से वह उसके भाई को जान से मारने की धमकी देती रहती थी। आरोप है कि महिला ने अपने पहले पति की भी हत्या कर दी थी। 17 अप्रैल को वह अपने भांजे के साथ घर में रखे तीन लाख रुपये लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद उसका भाई दो बार उसे लेने गया था, जहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि ससुरालियों ने 16 मई को उसके भाई को फोन कर पत्नी को वापस ले जाने की बात कही। इसके बाद वह घर से ट्रैक्टर लेकर अपनी ससुराल के लिए निकला था। 17 मई की सुबह गुलावठी पुलिस ने फोन कर उसका शव गांव सनौटा स्थित एक खेत में पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर के नीच दबने से उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि पुलिस मृतक के ससुरालियों से साठगांठ कर हत्या के मामले को हादसा बता रही है। पीड़ित परिवार ने बुलंदशहर एसएसपी से पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें