फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, बहू को बेहोश कर ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में बुधवार की दोपहर पीतल का बर्तन साफ करने के बहाने पहुंचे बदमाश सास और बहू को बेहोश कर 80 हजार रुपये का आभूषण लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद जब महिलाओं को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया, तब जाकर लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

असवनिया गांव निवासी तारा देवी पत्नी स्व. शिवशंकर सिंह और उन की बहू सुनीता सिंह पत्नी रजवंत सिंह घर पर मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब बाहर बजे एक बाइक पर सवार दो लोग उधर पहुंचे और खुद को पीतल के बर्तन साफ करने वाला बताया। इस पर तारा और सुनीता ने घर के कुछ पीतल का बर्तन साफ करने को दिया। बातों-बातों में ही बदमाशों ने कहा कि वे दोनों आभूषण भी साफ करते हैं। इस पर सुनीता ने अपना करीब 20 ग्राम का चेन और तारा देवी ने छह ग्राम का चेन उन्हें साफ करने को दे दिया। चेन साफ करते समय ही बदमाश कोई केमिकल उड़ाया। जिसको सूंघते ही तारा और सुनीता दोनों के बेहोश हो गई। इधर दोनों बदमाश आभूषण लेकर फरार हो गए, जबकि पीतल का बर्तन छोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद सास, बहू को होश आया तो वे शोर मचाने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बरदह थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस नहीं दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें