फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड हटाकर अंदर घुसे चोर

Thu, 22 Feb 2018 12:15 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज कस्बे की दुकान में चोरों ने अजीबोगरीब ढंग से चोरों ने हाथ साफ किया। अंदर घुसने के लिए दुकान के ऊपर का टीनशेड हटा दिया। रेलवे क्रासिंग से सटी दुकान की छत के रास्ते किराने का सामान समेट चलते बने।
विज्ञापन


 बुधवार सुबह करीब दस बजे दुकानदार हनुमान प्रसाद पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। भीतर के सभी रैक खाली थे। गल्ले में रखी नकदी भी चोर उठा ले गए। हनुमान प्रसाद रेलवे क्रासिंग के पास जनरल स्टोर खोल रखे हैं। मंगलवार शाम को उनका बेटा राहुल दुकान बंद करके घर गया, सुबह घटना हो गई। गल्ले में रखी नकदी भी उठा ले गए। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें