बलरामपुर। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जहनियां के पास गुरुवार की रात बारातियों से भरी जीप पलट गई। सस घटना में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव के रहने वाले दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव से गुरुवार को मऊ जनपद गई थी। बारात जाते समय जहनिया के पास बारातियों से भरी एक जीप पलट गई। जिसमें एक दर्जन लोग सवार थे। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई। गंभीर रूप से घायल मकसुदिया गांव निवासी मंगला 20 पुत्र रामदेव और नीरज 24 पुत्र राजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो