आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महापारा गांव में शुक्रवार की शाम स्कार्पियो सवार युवकों ने जिस युवती को नहर की पटरी पर छोड़कर फरार हुए थे। वह वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। युवती को सोमवार को भी होश नहीं आया था। जब तक युवती को होश नहीं आएगा। घटना के सच का पता नहीं लग सकेगा। ऐसे में पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दी। साथ ही चेतावनी दी है कि जब भी बुलाया जाए तुरंत थाने पर उपस्थित होना है।
बता दें कि महापारा गांव में स्थित नहर पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार चार से पांच युवक उसे बेहोशी हाल में फेंककर भागने लगे। गांव के लोग काफी दूर तक स्कार्पियो का पीछा किया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घेराबंदी कर उसे शहर में पकड़ ली। बताया जाता है कि स्कार्पियो एक दल के बड़े नेता की होने की वजह से पुलिस मामले को पहले दबाने का प्रयास की। लेकिन घटना सूर्खियों में आ जाने की वजह से दूसरे दिन पुलिस कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों और गाड़ी को हिरासत में ले ली। उधर घटना के बाद से ही युवती वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसे अब तक होश नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जिला अस्पताल में हुए मेडिकल रिपोर्ट से बलात्कार होने की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में अब घटना के सच का पता युवती के होश में आने के बाद ही हो सकेगी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि युवती को अभी होश नहीं आया है। होश आने पर ही सच का पता चल सकेगा। हिरासत में लिए गए युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बुलाने पर उन्हें थाने आना होगा।