अहरौला । थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच-बचाव किया। मामला शांत होने के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे से पीटकर पड़ोसी का सिमेंट शीट तोड़कर नष्ट कर दिया। घटना के संबंध में तीन लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल होने वालों में एक पक्ष से रामपूजन राजभर (50), चंद्रभूषण (45) तथा दूसरे पक्ष से प्रमोद (23), संतोष(30) और कुलदीप (26) का नाम शामिल है। यह सभी अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के निवासी हैं। रामपूजन और संतोष के बीच पुरानी रंजिश चलती है। इसी के चलते बुधवार की रात इन दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें यह पांच लोग घायल हो गए।
गांव के लोग मामले में बीच-बचाव किया। मामला शांत होने पर संतोष आदि ने पड़ोसी रामसकल राजभर का करीब एक दर्जन से अधिक सिमेंट शीट को लाठी-डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों का सीएचसी अहरौला में इलाज कराया गया। गुरुवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तीनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई। सीओ बूढ़नपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।