फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने किया सिपाहियों पर कार चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
एटा। बस स्टैंड पर बुधवार रात तेज रफ्तार आती टाटा सफारी कार रोकने की कोशिश करने पर चालक ने पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कार में सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र राठौर उसके साथी और चालक सवार था। सिपाही संदीप भारती ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी देवेंद्र सिंह राठौर वार्ड नंबर 25 से समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हैं। बुधवार रात वह सिकंद्राराऊ की तरफ से अपनी टाटा सफारी कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ जेपी सिंह निवासी गढ़िया शेर सिंह, चालक वीरपाल निवासी नगला हंसी थाना मलावन थे। रात 11 बजे बस स्टैंड पर तेज रफ्तार टाटा सफारी को कोबरा पुलिस के सिपाही संदीप भारती, सौरभ सागर ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। आरोप है कि जिपं सदस्य ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की। नगर कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिपं सदस्य देवेंद्र, इनके साथियों ने कोबरा पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए।
विज्ञापन


टाटा सफारी सवार तीन लोगों ने कोबरा पुलिस के सिपाहियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें पुलिकर्मी बाल-बाल बचे। गाड़ी में सवार तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
- अखिलेश कुमार चौरसिया, एसएसपी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें