कटानी बाजार। महराजगंज थाना गेट के बगल में स्थित एक चाय की दूकान में बुधवार की अलसुबह सिलेंडर से गैस के रिसाव से आग लग गई। जब तक लोग आग की इस घटना पर काबू पाते कि दूकान के पास में खड़ा एक आटोरिक्शा जलकर नष्ट हो गया। बाजार के लोग अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाए।
पीड़ित दूकानदार सिंगार यादव महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निवासी हैं। महराजगंज थाना गेट के पास इनकी चाय की दूकान है। बुधवार की सुबह सिंगार अपनी दूकान खोलकर चाय बनाने के लिए गैस जला रहा था। तभी उसके परिवार का एक सदस्य अपना आटोरिक्शा खड़ा कर चाय पीने के लिए रुक गया। माचिस की तिली जलाते ही सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि आग आटोरिक्शा को अपनी आगोश में लेकर उसे जलाकर नष्ट कर दी। बाजार के लोग किसी तरह से आग पर काबू पाए।