फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल खाते से उड़ाया 95 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनाजपुर। तरवां थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 95 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित ने घटना के बाबत मेंहनाजपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तरवां थाना के पडरी गांव निवासी जयराम यादव पुत्र शिवधनी यादव का खाता भारतीय स्टेट बैंक के मेंहनाजपुर शाखा में है। बुधवार की शाम वह मेंहनाजपुर कस्बा स्थित पीएनबी के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए पहुंचे। कई प्रयास के बाद भी पैसा नहीं निकला। इस बीच वहां पहले से मौजूद एक युवक मदद को आगे आया। उसने भी जयराम का एटीएम लेकर कई बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला। इसी दौरान उस युवक ने जयराम का एटीएम बदल लिया। पैसा न निकलने पर जयराम वापस घर लौट आये। कुछ ही देर बार उनके मोबाइल पर खाते से 95,572 रुपये निकलने का मैसेज आया। खाते से पैसा निकलने का मैसेज आते ही उसके होश उड़ गये। शाम हो जाने और बैंक बंद हो जाने की वजह से उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। गुरुवार की सुबह बैंक पहुंच कर जब उसने खाता चेक कराया तो उसके खाते से 95,572 रुपये की आनलाइन खरीदारी होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने घटना के बाबत मेंहनाजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें