फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में मनचलों के आतंक से परेशान हैं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार और आसपास के क्षेत्र में स्थित इंटर और डिग्री कालेज के बाहर मनचलों का आतंक इस कदर है कि आए दिन उनके भय से छात्राएं भागती हैं और गिरकर चुटहिल हो जाती हैं। लेकिन शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गठित एंटी रोमियो दल या पुलिस यहां दूर-दूर तक नजर नहीं आता। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने सीओ, कोतवाल और चौकी प्रभारी से शिकायत की गई बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई नहीं की तो कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा लालगंज में इंटर कॉलेज के समीप ही डिग्री कॉलेज भी है। लेकिन महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के गेट के समीप मजनुओं की भरमार लगी रहती है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी सुबह और शाम सड़कें मनचलों से खाली नहीं होती। कुछ छात्राएं तो मजनुओं के डर से अपनी साइकिल इतनी तेज चलाती हैं कि कई बार गिरकर घायल भी हो चुकी हैं। छात्राओं ने बताया कि सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय गेट से लेकर आसपास के रास्तों पर शोहदों की भरमार रहती है। यह सभी छात्राओं को देखकर अभद्र और अश्लील कमेंट करते हैं। इसके अलावा जो छात्राएं साइकल से स्कूल आती और जाती हैं उनका सभी साइकल से पीछा करते हैं या फिर दौड़ा लेते हैं। इनसे बचने के चक्कर में साइकल तेज चलानी पड़ती है। कई बार गिरकर छात्राएं घायल भी हो गई हैं। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने इस संबंध में कई बार सीओ लालगंज, कोतवाल देवगांव और चौकी प्रभारी लालगंज से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ना ही स्कूल के पास शोहदों का जमावड़ा ही कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें