फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार को पीटकर लूट ले गए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार की सुबह राशन और मिट्टी का तेल वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मनबढ़ों ने कोटेदार को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसके पास से तीन हजार रुपये लूट ले गए। घटना के संबंध में कोटेदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सुशीला पत्नी जूठन राम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की रहने वाली है। सुशीला गांव की कोटेदार है। सुशीला का आरोप है कि बुधवार को मिट्टी के तेल का वितरण कर रही थी। तभी गांव के कुछ लोग आए और तेल वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही विक्री का रखा गया तीन हजार रुपये भी लूट ले गए। गांव के लोग किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें