फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो...

Wed, 22 Nov 2017 11:57 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथ मेला समापन पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए आईबीएस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गीतों के साथ डांस की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम देखने देर रात तक दर्शक अपनी जगह पर डटे रहे।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी चरखारी सतीश चंद्र शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद आर्केस्ट्रा में आई महिला कलाकाराें ने रिकार्डिंग गीत अरे दीवानों मुझे पहचानो, तेरे चेहरे में वो जादू है, राधा तेरी चुनरी, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, धीरे धीरे से दिल को चुराना आदि गीतों पर शानदार डांस की प्रस्तुति दी।

फिल्मी गीत और डांस देखकर दर्शक अपनी जगह पर झूमने को मजबूर हो गए।
गायिका सायमा ने चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो गीत पेश किया। सुरीली आवाज सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

कलाकार आनंद ने यह दुनिया यह महफिल मेरे काम की नहीं आदि पुराने गाने सुनाकर लोगों की वाह वाही लूटी। फरमाइश डांस को लेकर उत्तेजित भीड़ ने हो हल्ला शुरू कर दिया। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया। हालांकि बाद में देर रात तक चले कार्यक्रम को देखने को दर्शक अपनी सीट पर बैठे रहे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनी वीरांगना झलकारी बाई की जयंती
महोबा। कबीर चौपाल समिति के तत्वावधान में वीरांगना झलकारी बाई जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने कीरत सागर के समीप स्थित झलकारी बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हाें पर चलने का संकल्प लिया।

चौपाल समिति के अध्यक्ष रामलाल अनुरागी, प्रबंधक शिवपूजन अनुरागी, संरक्षक लखन लाल, विनेाद, नारायण दास, बृजलाल, दयाराम समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने झलकारी बाई की वीरता पर प्रकाश डाला। कहा कि झलकारी ने दुश्मनों से लोहा लेकर बुंदेलखंड का नाम बढ़ाया है। उन्होंने समाज के लोगों से वीरागंना झलकारी बाई के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया। इस मौके पर बल्देव प्रसाद, मोहनलाल, दीपक, प्रमोद, जीवनलाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें