आजमगढ़। जिले में साइबर ठगी के मामले का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। रोजाना दो से तीन मामले पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामले में जहानागंज थाना क्षेत्र के लोकापुर निवासी पूर्णमासी राम पुत्र स्व बरसाती राम ने नगर कोतवाली में एटीम बदलकर खाते से तीन लाख 14 हजार रुपये की खरीदारी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को वो रुपये निकालने पीएनबी एटीएम शारदा चौराहे पर आया था। किसी ने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर खाते से तीन लाख 14 हजार रुपये की खरीदारी करने का मैसेज आ गया। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।