फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। समदी गांव में गुरुवार की सुबह महिला की हत्या कर लाश गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। शौच करने गए ग्रामीणों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसओ अहरौला मौके पर पहुंच गए। पुलिस अपने स्तर से महिला की पहचान कराने का प्रयास की। शिनाख्त न होने पर लाश मोर्चरी में रखवा दी गई है। पुलिस अपने स्तर से लाश की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृत महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। वह काले रंग की लाल धारीदार साड़ी पहने हुए थी। उसके दोनों पैर में गोधना का निशान था। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। उसके चेहरे और मुंह में गेहूं के डंठल लगे हुए थे। देखने से अनुमान लगाया जा रहा कि हत्या करने से पहले आरोपियों ने महिला का चेहरा जमीन में रगड़ा है। साथ ही दुपट्टे से उसका गला कसा गया है। घटना स्थल से ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या वहीं की गई है जहां उसका शव मिला। अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव में भरौली गांव के लिंक मार्ग पर खेत में महिला की लाश मिलने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस गांव वालों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दी। सीओ बूढ़नपुर रामजन्म ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा। पहचान होने के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें