फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे व बहू को घर से किया बेदखल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मां ने अपने बड़े पुत्र व उसके परिवार को घर से बेदखल कर दिया। वहीं, रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले सामानों को जलाकर घर का दरवाजा बंद कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रताड़ित करने वाली मां और उसके छोटे बेटे व बेटियों को हिरासत में ले लिया।उधर, इससे वहां सैकड़ों की तादात में भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण वर्मा अपने पांच बच्चों संग घर में रह रही थी। जहां उसके बड़े पुत्र व उसके परिवार के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मां अपने बेटे व बहू को अपने घर से बेदखल करने की सोच रही थी। बड़ा बेटा व उसकी पत्नी रिंकी देवी किसी शादी समारोह में गए हुए थे। इसी बीच मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। जब पति -पत्नी शादी समारोह से लौटे तो उसकी मां ने दरवाजा नहीं खोला। पति-पत्नी व बेटे ने घर के बाहर रात बिताई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार को पहुंची पुलिस ने मां कुसुम देवी, बहन नंदनी, भाई मुन्ना को हिरासत में ले लिया। लेकिन अभी भी आरोपी विनोद व अभिमन्यु पुलिस की पकड़ से दूर है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस के कहने के बाद भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश कर दोनों को अंदर प्रवेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें