फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसाई के भाई ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार निवासी किराना व्यवसाई दशरथ चौहान उर्फ गुड्डू और अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी वंदना प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस साक्ष्य या सबूत हाथ नहीं लग सके हैं। हत्या से भयभीत किराना व्यवसाई का भाई मंगलवार को एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। जिस पर उसे शस्त्र लाइसेंस के लिए तत्काल आवेदन करने को कहा गया। ताबड़तोड़ दो हत्याओं से जहां क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस हवा में तीर चला रही है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने के केशवपुर गांव निवासी वंदना प्रजापति की हत्याकर लाश महराजगंज थाने के शिवपुर गांव के सिवान में गन्ने के खेत में फेंकी मिली थी। 24 फरवरी को वंदना की लाश मिलने के बाद से ही पुलिस गुत्थी सुलझाने में उलझी हुई है। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस वंदना के प्रेमी सहित अन्य को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। हालांकि अभी तक कोई साक्ष्य सबूत हाथ नहीं लगा है। वहीं 23 फरवरी की रात करीब दस बजे परशूरामपुर बाजार निवासी दशरथ चौहान की दुकान को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने खुलाकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन इन दोनों के जरिए हत्या की अहम जानकारी नहीं हो सकी है। घटना से भयभीत दशरथ का बड़ा भाई उसके परिवार की रक्षा के लिए मंगलवार को एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने उसे सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया। महराजगंज थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों ही हत्याओं के मामले में अब तक कोई ठोस साक्ष्य और सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस दोनों ही हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें