फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायलों में मिट्ठू (60) उसकी पत्नी ममता देवी (55) बेटा श्रवण (29) और बहू सुनीता (25) का शामिल हैं। यह सभी लोग निजामाबाद थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के निवासी हैं। इनका पट्टीदारों से जमीन का विवाद चलता है। सोमवार को उसी के चलते पुन: इनमें मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर इन सभी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें