फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के हमले से दो होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के जैगहां मोड़ के पास रविवार की रात देर रात ड्यूटी कर थाने पर लौट रहे दो होमगार्डों पर पिकअप सवार पशु तस्करों ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों होमगार्ड किसी तरह से शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। इनकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग उस तरफ दौड़े। भीड़ आते देख पशु तस्कर फरार हो गए। घायलों का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन

घायलों में बांकेलाल राम (40) पुत्र अभिलाष दीदारगंज थाने के बस्ती कपूरी गांव और फूलचंद्र (42) पुत्र संग्राम बरदह थाने के सोहौली गांव का निवासी है। यह दोनों दीदारगंज थाने पर तैनात है। रविवार की रात इनकी ड्यूटी दीदारगंज थाने के जैगहा मोड़ पर लगी हुई थी। रात करीब दो बजे ड्यूटी समाप्त होने पर दोनों थाने लौट रहे थे। जैसे ही जैगहा मोड़ से थोड़े दूर आगे बढ़े तभी इनके सामने पिकअप रुकी। जिसमें आठ पशु तस्कर सवार थे। पशु तस्करों ने ईंट पत्थर से होमगार्डों पर हमला बोल दिया। सिर और पैर में चोट लगने से होमगार्ड घायल हो गए और शोर मचाते हुए आबादी की तरफ भागने लगे। इनकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो तस्कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल होमगार्डों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें