फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर बालू भंडारण पर 10 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद तहसील के सुहेला गांव में अवैध खनन की बालू डंप करने पर प्रशासन द्वारा एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 10 लाख 39 हजार 500 रुपये जुर्माना 15 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम विनय पाठक ने बताया कि महमूदाबाद तहसील के कलुवापुर में रहने वाले अवध बिहारी के नाम सुहेल गांव के गाटा संख्या 528, 0.4820 हेक्टेयर के आधे भाग रकबा 0.241 हेक्टेयर पर साधारण बालू भंडारण का लाइसेंस स्वीकृत किया गया है।

एसडीएम की जांच में 3712 घनमीटर साधारण बालू का डंप होना पाया गया। इस प्रकार भंडारण की आड़ में अवैध रूप से ज्यादा मात्रा में बालू डंप की गई है। एडीएम ने अवैध रूप से भंडारण पर नोटिस जारी कर 10 लाख 39 हजार 500 रुपये जुर्माना जमा कर चालान की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें