फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। रेलवे स्टेशन सरायमीर का गेट नंबर 50 सी मानव रहित रेलवे क्रांसिग है। गांव वालों की मांग पर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने इस गेट को चालू रखने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अधिकारियों ने गेट को बंद कराने पर आक्रोशित लोगों ने गेट को चालू कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। जोकि गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे विभाग सभी मानव रहित रेलवे क्रासिंगों को बंद करवा रही है। जिससे हादसों पर रोक लगाई जा सके। इसी क्रम में अधिकारियों ने सरायमीर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद गेट नंबर 49 सी और 50 सी को बंद करा दिया। जबकि 49 सी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। गेट नंबर 50 सी पर फाटक लगाने का काम शुरू हुआ। यह काम 80 प्रतिशत तैयार हो चुका है। लोगों ने कहा कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद इसे क्यों बंद कराया गया। अधिकारियों की कार्रवाई से नाराज लोग गेट नंबर 50 सी को चालू कराने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जो लगातार आठवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कहा यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें